इटावा औरैया, जनवरी 3 -- कड़ाके की सर्दी और मौसम में लगातार नमी रहने से आलू की फसल पर रोगों का खतरा बढ़ गया है। सर्दी के साथ कोहरा और अधिक नमी होने के कारण आलू में झुलसा रोग व पाला पड़ने की आशंका बनी हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसल को सुरक्षित रखने के लिए किसान इन दिनों खेतों में दवा का छिड़काव करने में जुटे हैं। किसानों का कहना है कि अधिक नमी और कम धूप के कारण आलू की पत्तियों पर झुलसा रोग तेजी से फैलता है। इस रोग के कारण पत्तियां काली पड़ने लगती हैं और धीरे-धीरे सूख जाती हैं, जिससे कंदों का विकास प्रभावित होता है। अचानक पाला पड़ने से आलू की फसल झुलस जाती है और पैदावार गिरावट आ सकती है। कई किसानों ने बताया कि महंगी दवाओं और बढ़ती लागत के कारण पहले से ही खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। यदि मौसम की मार से फसल खराब हुई तो उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.