इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के हरवंश नगर मोहल्ले में बुधवार को एक डेयरी संचालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। वह पुलिस में हेड कांस्टेबल का भाई था। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना से पहले एक महिला सहित तीन लोग सीटीवी फुटेज में डेयरी में जाते दिखाई दिए, इसके आधार पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जसवंतनगर के जनकपुर गांव निवासी 36 वर्षीय शैलेन्द्र सिंह अपने बड़े भाई सतेन्द्र सिंह के साथ हरवंश नगर में डेयरी चलाते थे। दोनों पिछले करीब आठ वर्षों से इस व्यवसाय में थे और यहीं पास में मकान भी बनवा लिया था। तीसरा भाई हरिओम अलीगढ़ में पुलिस में हैड कांस्टेबल हैं। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.