इटावा औरैया, फरवरी 19 -- बकेवर। ब्लाक महेवा के ग्राम सुनवर्षा के रहने वाले प्रो. विवेक कुमार त्रिपाठी चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के निदेशक प्रसार बनाये गये। विवेक कुमार त्रिपाठी यूनिवर्सिटी में अधिष्ठाता उद्यान संकाय के पद पर वर्तमान में कार्य कर रहे थे। इसके साथ निदेशक प्रसार के सभी दायित्वों के निर्वहन के आदेश प्रदान किये गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के रूप में डॉ. त्रिपाठी के 55 एमएससी एवं 21 शोध छात्र अपना शोध कार्य सम्पन्न कर एवं शोध ग्रन्थ जमा कर उपाधि प्राप्त कर चुके है। इसके साथ ही डॉ त्रिपाठी की 13 पुस्तकें एवं 110 से अधिक शोध पत्र विभिन्न जर्नल्स व पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशिष्ट वैज्ञानिक फल एवं सब्जी के साथ विशिष्ट शिक्षक, लाइफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.