इटावा औरैया, जनवरी 23 -- वर्ष 2025 में दर्ज एक गंभीर पॉक्सो एक्ट के मामले में लापरवाही बरतने के आरोपों के बाद एडीजी के आदेश पर सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार और इंस्पेक्टर क्राइम राजा दुबे को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप था कि स्कूल के बाहर से एक वकील ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा को कार में अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी समय रहते नहीं की गई। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने विवेचना के दौरान कई अहम तथ्यों की अनदेखी की। पीड़िता के बयान, साक्ष्य संकलन और कानूनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.