इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- थाना क्षेत्र के दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर साम्हो स्टेशन के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पैंट्री कार के पहियों से धुआं उठने के कारण ट्रेन को रोका गया। लेकिन इसी दौरान यात्री उतरकर ट्रैक पर खड़े हो गए। तभी दूसरी लाइन पर आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर एक यात्री की मौत हो गई। ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस इटावा से कानपुर की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान ट्रेन की तेरहवीं बोगी पैंट्री कार के पास के पहियों से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्री घबराकर अपनी सीटों से उठ गए। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों ने सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को साम्हो रेलवे स्टेशन की पश्चिमी केबिन के पास नगला मुछारियन गांव के सामने रोक दिया। ट्रेन रुकने के बाद तकनीकी टीम को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.