इटावा औरैया, मार्च 2 -- गांव भरेह से असेवा औरेया को जोड़ने वाला पांटून पुल अब बमुश्किल चालू करवाया गया है, जबकि पुल को अक्टूबर 2025 में चालू करवाने के आदेश थे। प्रशासन की लापरवाही के कारण करीब एक दर्जन गाँव के लोग करीब 10 किलोमीटर का चक्कर काटकर पहुँच पाते थे। भारेश्वर महादेव मंदिर पर भरेह क्षेत्र के अलावा औरैया के असेवा, सेंगनपुर, भीखेपुर क्षेत्र के भक्त पुल न बनने के कारण अजीतमल, बाबरपुर होते हुए सिकरोड़ी पुल से होकर आते है जिससे उन्हें समय भी ज्यादा लगता है तथा दूरी भी बढ़ जाती है। जबकि इटावा जिला मुख्यालय से दूरी अधिक होने के कारण भरेह क्षेत्र के लोग औरैया, बाबरपुर अजीतमल, भीखेपुर आदि में बाजार करने जाते है। गांव भरेह के श्रीराम कठेरिया ने बताया कि हर वर्ष पुल निर्माण का यहीं हाल रहता है। बाढ़ के बाद पुल अक्टूबर में बनना चाहिए लेकिन कभी फ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.