इटावा औरैया, मार्च 9 -- सोमवार शाम नौगावा-अंदावा पांटून पुल से गुजरते समय एक किशोर की बाइक अचानक फिसल गई, जिससे वह बाइक समेत नदी में जा गिरा और तेज धारा में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई है, जबकि एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। चकरनगर के नौगावा गांव निवासी नसीम खान का 17 वर्षीय पुत्र समीम उर्फ कन्नू सोमवार को बाइक से एक रिश्तेदार को महेवा छोड़ने गया था। बताया जा रहा है कि रिश्तेदार को टेम्पो में बैठाकर वह वापस अपने घर लौट रहा था। लौटते समय जब वह अंदावा के पांटून पुल से होकर गुजर रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक फिसल गई। इससे वह संतुलन खो बैठा और बाइक समेत सीधे यमुना नदी में जा गिरा। किशोर नदी में गिरने ...