इटावा औरैया, मार्च 22 -- क्षेत्र के गांव कृपालपुरा में रविवार सुबह पेड़ पर कबरबिज्जू चढ़ा देख हड़कंप मच गया। जिसे देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। धीरे-धीरे ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस और वनविभाग टीम को पेड़ पर चढ़े कबरबिज्जू की सूचना दी। सूचना के मौके ओर पहुँची वनविभाग टीम ने पेड़ पर चढ़े कबरबिज्जू को उतारने का काफी प्रयास किया लेकिन भीड़ देख कर नीचे नही उतरने पर वनविभाग टीम वापस लौट गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने बच्चों को घरों के अंदर रखने का फैसला लिया है। जंगली जानवर की मौजूदगी में बच्चों का बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है। भीड़ जमा होने से जानवर घबराकर नीचे कूद सकता है या किसी पर हमला कर सकता है। सबसे बेहतर है कि उसे अकेला छोड़ दिया जाए ताकि वह खुद ही जंगल की ओर निकल जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.