इटावा औरैया, फरवरी 28 -- सहसों क्षेत्र के गांव नीवरी निवासी 38 वर्षीय महेंद्र सिंह ने गरीबी से तंग आकर जंगल में मातन डाडा देवी मंदिर के पास नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक शुक्रवार शाम से लापता था, जिसके बाद परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हुए थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने मंदिर के पास नीम के पेड़ से युवक का शव लटका देखा। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य और फिंगर प्रिंट एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार महेंद्र सिंह गरीबी के ...