इटावा औरैया, दिसम्बर 28 -- ग्राम पंचायत बरौली खुर्द के पूर्व प्रधान की फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि फोटो से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक शब्द जोड़े गए और उसे वायरल कर पूर्व प्रधान की सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब करने का प्रयास किया गया। ग्राम बंजराहार निवासी पूर्व प्रधान संजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 सितंबर 2025 को उनकी फोटो का स्क्रीनशॉट लेकर उसमें एडिटिंग की गई और उस पर भ्रामक व अपमानजनक शब्द लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इससे उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। नगला शीशिया निवासी विमलेश कुमार ने इसको अंजाम दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.