संवाददाता, अक्टूबर 9 -- औरैया से इटावा की जेल में दाखिल कराने लाया जा रहा आरोपी बुलेट खान उर्फ नदीम गुरुवार देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। आरोपी को ले जा रहे दो पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह उसे नहीं पकड़ सके। देर रात पुलिस ने आरोपी को औरैया थाना क्षेत्र से धर दबोचा। औरैया के मोहल्ला विधीचंद्र का रहने वाला 25 साल का बुलेट खान उर्फ नदीम को औरैया पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में गिरफ्तार किया था। गुरुवार को औरैया पुलिस के दो सिपाही रविंद्र कुमार और जीवन लाल नदीम को लेकर रोडवेज बस से इटावा जेल आ रहे थे।बस की खिड़की से कूदकर भागा कैदी बस शहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री चौराहा पार करने के बाद हेड पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची ही थी कि तभी नदीम बस की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। वह सीधा रेल...