इटावा औरैया, जनवरी 10 -- कानपुर नगर की एक महिला ने बलरई के एक युवक पर सोशल मीडिया के माध्यम से खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोस्ती कर और बाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम से आहत होकर सीओ को शिकायती पत्र सौंपा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित थाने को आवश्यक निर्देश दिए हैं। पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कानपुर की रहने वाली है और तलाकशुदा होने के साथ-साथ एक बेटी की मां है। करीब 18 महीने पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने खुद को पुलिस विभाग में कार्यरत बताया और धीरे-धीरे महिला का विश्वास जीत लिया। आरोपी ने महिला से नजदीकियां बढ़ाते हुए शादी का वादा किया, जिससे महिला भावनात्मक रूप से उससे जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.