इटावा औरैया, जनवरी 5 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर जमुना बाग के पास हुए हादसे में बाइक सवार पिता और उसके दो मासूम बेटों की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक अभी पता नहीं चला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव कौरारी खेड़ा निवासी विनीत कुमार की पत्नी शिल्पी ने जसवंतनगर थाना में दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति अपने दोनों बेटों मोहित और निशांत के साथ बाइक से मायके भिडरुआ आ रहा था। पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शिल्पी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ गैर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.