इटावा औरैया, मार्च 12 -- सरैया गांव में बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से महिला की मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गांव सरैया निवासी गौरव उर्फ अन्नू पुत्र स्व. अमर सिंह ने बताया कि मां गिरजा देवी देर शाम मौसी की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। तभी पीछे से पिकअप के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मां गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां गंभीर हालत होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही मां ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद दोबारा स्वास्थ्य केंद्र लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पुत्र की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह...