इटावा औरैया, फरवरी 20 -- बकेवर क्षेत्र के ग्राम उझियानी स्थित पक्का तालाब के पास पुराने हाईवे पर बाइक सवार को सामने से आ रही दूध से लदी पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी भेजा गया। जहां से गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रिफर किया गया। एक घायल ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया व दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ग्राम उझियानी निवासी 54 वर्षीय रंजीत सिंह अवस्थी पुत्र सुरेश अवस्थी गांव के ही घनाराम उर्फ घमंडी पुत्र रामबक्स के साथ बाइक से बकेवर जा रहे थे। गांव से निकलते ही पक्का तालाब के पास सामने से तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रंजीत व घनाराम गाड़ी के नीचे आ गए उनकी बाइक व हेलमेट दोनों चकनाचूर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.