इटावा औरैया, दिसम्बर 15 -- दिसम्बर का महीना आधा होते होते सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा इसके चलते इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। सोमवार को सुबह से ही कोहरा पड़ने लगा जिसके कारण रोशनी काफी कम थी और हवा भी ठंडी चल रही थी। सड़कों पर चलना आसान नही था और जो भी वाहन चले उन्हे दिन में भी हैडलाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह 8 बजे के बाद जब सूर्य देव ने दर्शन दिए तब रोशनी बढ़ी। दोपहर को धूप तो रही लेकिन ठंडी हवा भी चलती रही। पिछले दिनों से तापमान गिरता जा रहा है जिसके चलते सर्दी में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार की सुबह जब लोग उठे तो चारों ओर कोहरा छाया हुआ था और नजदीक का भी दिखाई नही दे रहा था। सड़कों पर वाहन कम थे और जो वाहन चल भी रहे थे वे दिन में भी हैडलाइट जलाकर चल रहे थे क्योकि दृश्यता कम थी। सुबह 8 बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.