इटावा औरैया, मार्च 2 -- इटावा, ग्वालियर बाईपास स्थित पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल का परिसर फाल्गुन के रंगों और बच्चों की चहक से सराबोर हो उठा। विद्यालय में होली का उत्सव मनाया गया, जहाँ चारों ओर खुशियों की फुहार नजर आई। इस खास मौके पर छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। उत्सव की रौनक तब और बढ़ गई जब प्रबंधक डॉ. कैलाश चंद्र यादव और प्रधानाचार्य अरविंद तोमर सहित समस्त शिक्षक गणों ने बच्चों के साथ मिलकर इस पावन पर्व का आनंद लिया। समारोह के दौरान बच्चों को प्यार और दुलार देते हुए प्रबंधक ने होली के वास्तविक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह त्योहार केवल रंगों का मेल नहीं, बल्कि आपसी कटुता को भुलाकर प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित होली खेलने का मंत्र देते हुए विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.