इटावा औरैया, जनवरी 2 -- नवीन मंडी परिसर में नगर पालिका की जलापूर्ति पाइपलाइन टूटने से जलभराव हो गया है। परिसर सहित आसपास की सड़कों पर पानी भर जाने से किसानों और व्यापारियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फसल लेकर पहुंचने वाले किसान कीचड़ और पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। मौजूद किसानों ने बताया कि यह समस्या एक सप्ताह से बनी हुई है। जलभराव की जानकारी कई बार नगर पालिका व संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे किसानों और व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जलभराव के चलते मंडी परिसर का मुख्य मैदान और आवागमन मार्ग पूरी तरह पानी में डूब गए हैं, जिससे ट्रैक्टर अन्य वाहनों का प्रवेश मुश्किल हो गया है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व टूटे पाइप की मरम्मत के लिए एक ठेकेदार द्वारा गड्ढा खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.