इटावा औरैया, दिसम्बर 26 -- यूपी बोर्ड में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्री बोर्ड परीक्षाएं कराने का निर्देश दिया है ।इसके साथ ही बोर्ड ने प्री बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार 5 जनवरी से प्री बोर्ड की परीक्षाएं कराई जाएगी और 22 जनवरी तक यह परीक्षाएं चलेंगी। इसके लिए प्रश्न पत्र भी तैयार कराए गए है । जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे 29 दिसंबर से 3 जनवरी के मध्य राजकीय इंटर कॉलेज से प्रश्न पत्र प्राप्त कर लें और इन्हीं प्रश्न पत्रों के आधार पर प्री बोर्ड परीक्षाएं कराई जाए । प्री बोर्ड परीक्षाएं दोपहर 12:00 बजे से 3:00 तक कराई जाएंगी फरवरी के महीने में बोर्ड परीक्षा शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...