इटावा औरैया, दिसम्बर 14 -- जिले में पल्स पोलियो अभियान रविवार से शुरू हो गया है। सीएमओ डा.बीके सिंह तथा डीआईओ डा. श्रीनिवास यादव ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर जिला महिला अस्पताल से अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत 286876 बच्चों को दवा पिलाई जानी है। सोमवार से घर-घर जाकर टीमें 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाएंगी। पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए शनिवार को शहर के साथ सीएचसी स्तर पर जागरूकता रैली भी निकाली गई थी। रविवार को जिले में 1110 बूथों पर दवा पिलाई गई। जिला महिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ अवसर पर महिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनिल कुमार, डा. स्मृति सिंह, डा. रतन लाल, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डा .कुनाल सिंह, बीसीसीएस प्रवेश मिश्रा, डीएमसी अनिल तोमर मौजूद रहे। सीएमओ ने जिले के लोगों से अपील की है कि वह अपने 5 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.