इटावा औरैया, मार्च 23 -- चकरनगर के बिजली उपकेंद्र भरेह से मात्र दो- तीन घंटे बिजली मिलने के कारण गेहूं की फसल सूखने लगी है। दरअसल यहां समय पर नलकूप नही चल पा रहे है। किसानों का कहना है विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें नुकसान हो रहा है। किसान तेजेंद्र सिंह ने बताया कि करीब एक माह से यही हाल है दिन में केवल दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है। गेहूँ की फ़सल को फिलहाल पानी लगने के बाद एक और पानी की जरूरत होंगी लेकिन पानी के लिए किसान एक माह से परेशान है, बिजली न आने के कारण नलकूप बंद है। जगदीश निषाद ने बताया कि होली के त्यौहार से ही बिजली की समस्या चली आ रही है। हम लोगों ने कई बार जेई से बात की लेकिन कोई हल नही निकल सका। उन्होंने कहा कि बिजलीघर से खराबी है इसलिए सप्लाई नही आ पा रही है। पिंटू दोहरे बताया कि यदि एक सप्ताह मे पानी न मिला तो फ़सल सूख जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.