इटावा औरैया, फरवरी 2 -- इटावा, संवाददाता। किसान संघ की कार्यकारिणी विस्तार किया गया है। संगठन को क्रियाशील बनाने के उद्देश्य से दो पदाधिकारी बनाए गए हैं। जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी चित्रा परिहार को और और जिला युवा सह प्रमुख पद का दायित्व दीपेंद्र राठौर को सौंपा गया है। किसान संघ की बैठक में कानपुर प्रांत के उपाध्याय शिवनंदन सिंह भदौरिया, प्रान्त महिला प्रमुख सुशीला राजावत, प्रचार प्रमुख अक्षय प्रताप सिंह, वर्षा दुबे की सहमति से जिलाध्यक्ष राहुल तोमर व जिला मंत्री रवीन्द्र चौहान ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिला उपाध्यक्ष चित्रा परिहार ने कहा कि किसान संघ के उद्देश्यों के अनुरूप अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी। जिला युवा सह प्रमुख दीपेंद्र राठौर ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को संगठित करना और राष्ट्र प्रमुख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.