इटावा औरैया, मार्च 23 -- युवा कार्यक्रम व खेल विभाग के माय भारत की ओर से शहीद दिवस पर सोमवार को पदयात्रा निकाली गई। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया और वे स्वयं भी यात्रा के साथ चलीं। यह पदयात्रा उदी में शाकुंतलम इंटरनेशनल स्कूल, उदी मोड़ बाह रोड से होकर शहीद स्मारक उदी मोड़ चौराहा से होती हुए बढ़पुरा बढ़पुरा परिसर तक गई। पदयात्रा के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। माय भारत की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित होने का संदेश देना है। मुख्य अति...