इटावा औरैया, मार्च 5 -- गांव ईश्वरीपुर के रहने वाले शिववीर की 31 वर्षीय पत्नी सपना मंगलवार दोपहर बाद घर पर होली के त्योहार को लेकर तैयारियों में जुटी हुई थी। तभी किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई। पति खेत पर चला गया जिसके बाद महिला ने अकेले में मौका पाकर घर रखी गेंहू में डालने वाली कीटनाशक दवा को पीलिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एंबुलेंस से बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालत देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पंहुचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका का मायका कानपुर देहात गांव हिम्मतपुर है उसकी शादी 2017 में हुई थी। अपने पीछे छह वर्षीय बेटा आयुष और 11 माह की बेटी प्रतिज्ञा को छोड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...