इटावा औरैया, दिसम्बर 19 -- पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को उसकी दूसरी शादी के महज दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को जेल भेज दिया है। चार महीने पहले पारिवारिक कलह और कथित उत्पीड़न से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली थी। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला बरी गांव निवासी श्रीदेवी पत्नी विश्राम सिंह ने सैफई थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उनके 33 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार की शादी सिंकी से हुई थी। शादी के बाद से ही उमेश को पत्नी सिंकी और उसके मायके पक्ष के लोगों द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि पारिवारिक विवाद, आर्थिक दवाब और आएदिन होने वाले झगड़ों से उमेश काफी तनाव में रहने लगा था। 4 अगस्त को मानसिक रूप से परेशान उमेश कुमार ने ज्ञानदास बाबा आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.