इटावा औरैया, दिसम्बर 14 -- पंचायत चुनाव से पहले अवैध असलहा तस्करी की सूचना पर बकेवर पुलिस और एसओजी ने शनिवार रात जंगल में दबिश देकर अवैध हथियार निर्माण में जुटे दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भग गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस, शस्त्र निर्माण के उपकरण, एक चोरी की बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी पंचायत चुनाव को लेकर अवैध असलहा की सप्लाई की तैयारी कर रहे थे।पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद में पुराने अपराधियों के सत्यापन की कार्रवाई चल रही थी। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.