इटावा औरैया, फरवरी 3 -- इटावा, संवाददाता। जिला जजी परिसर में मंगलवार को पौधारोपण का कार्य किया गया। यहां फलदार व छायादार पौधे लगाए गएञ जिला जज रजत सिंह जैन के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में पौधे लगाए जाने के साथ उनकी देखरेख की व्यवस्था भी की गई । इस मौके पर अपर जिला जज अखिलेश कुमार, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट संजय कुमार चतुर्थ, विशेष न्यायाधीश डीएए एक्ट आलोक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला जज अशोक कुमार दुबे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार व अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने पौधे लगाएं। उन्होने अन्य लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.