इटावा औरैया, जनवरी 2 -- सर्द हवाओं और कोहरे नें जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं इसका असर रेल यातायात पर भी दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को अप की महानंदा और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस कैंसिल रही वहीं 28 से ज्यादा ट्रेनें देरी से पहुंची।ट्रेनों के इंतजार में यात्री सर्द हवाओं के बीच जंक्शन पर ठिठुरनें को मजबूर हो रहे हैं। घने कोहरे के कारण ट्रेनों की लेट लतीफी थमनें का नाम नही ले रही है। ट्रेनों की लेट लतीफी और कैंसिल होने के कारण प्रतिदिन काफी संख्या में यात्री अपने टिकट भी कैंसिल कर रहे हैं इससे रेलवे को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है । आठ दिन पहले ट्रेनों की रफ्तार कुछ सुधरी थी लेकिन अब फिर से बिगड़ गई है। रात की ट्रेनें सबसे ज्यादा देरी से आ रही है जिससे यात्री काफी परेशान है। जंक्शन के प्लेटफार्म के अलावा वेटिंग हॉल और वेटिंग रूम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.