इटावा औरैया, फरवरी 5 -- नेशनल हाइवे पर बकेवर ओवरब्रिज पर बिजली के पोलों को शिफ्ट करने से पहले सुरक्षा के लिए पोल के आसपास कंक्रीट से घेरा बनना शुरू हो गया है। बुधवार के अंक में आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद एनएचएआई प्रशासन ने ठेका कंपनी को इस संबंध में निर्देशित किया। निर्माण कार्य देखरेख करने वाली ठेकेदार ओरिएंटल कंपनी के कर्मचारियों ने ओवर ब्रिज के ऊपर लगे बिजली के पोलो के आसपास सीमेंट कंक्रीट का घेरा बनाकर उन्हें मजबूत कर दिया है। जिससे किसी वाहन के टकराने से ओवरब्रिज के ऊपर लगे बिजली का पोल न टूटे। किसी प्रकार दुर्घटना होने पर सीधे कोई वाहन पोल से नहीं टकरायेगा। इसके साथ ही आसपास दूर से चमकने वाले संकेतक भी लगाये जाएंगे जिससे उन्हें आने वाले वाहनों को दूर से ही दिख जाए। कम्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.