इटावा औरैया, जनवरी 4 -- क्षेत्र के वीरमपुर गांव में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब दो सैकड़ा मरीजों की आंखों की जांच की गई, वहीं मोतियाबिंद से पीड़ित कई मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इस जनहितकारी शिविर का आयोजन अखिल शाक्य के संयोजन में किया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि आंखें मानव जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं और आर्थिक अभाव के कारण किसी को भी इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं। शिविर में पहुंचे अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की। जांच के दौरान आंखों से संबंधित विभिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.