इटावा औरैया, मार्च 1 -- सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की ओर से फिशर फॉरेस्ट के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में नेचर वॉक कराई गई। इस नेचर वाक में पेड़ पौधों की 32 प्रजातियां और चिड़ियों 17 की प्रजातिया देखने को मिली। पर्यावरणविद संजय चौहान ने बताया कि इस नेचर वॉक में पूर्व में किए गए पौधरोपण के बाद वृक्ष देखने को मिले जिनमे मुख्य रूप से कल्पवृक्ष, पीपल, बरगद शामिल हैं। डॉ राजीव चौहान ने बताया कि नेचर वाक में ग्रीन बी ईटर, ग्रीन पिजन, पराकीट, रेड वेंटेड बुलबुल, एवं पर्पल सन बर्ड चिडि़या देखने को मिली। कुछ स्थानो पर लकड़ी काटते हुए लोग भी मिले। इस पर नेचर लवर ने लकड़ी काटने वाले लोगों को वृक्षों व पर्यावरण के संरक्षण का महत्व बताते हुए लकड़ी कटान न करने का अनुरोध किया गया। मुकेश बाबू, अर्जुन, अरुण, शैलेंद्र, अनुपम व रश्मि शामिल रहीं।

हिंदी हिन्द...