इटावा औरैया, फरवरी 17 -- लवेदी थाना क्षेत्र के भोगनीपुर गंग नहर स्थित जैतपुरा गांव के पास मंगलवार दोपहर एक 35 वर्षीय महिला का शव ग्रामीणो ने नहर में उतराता देख पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने महिला का शव नहर से निकलवाकर शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी, पुलिस ने शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। महिला काली जैकेट और लाल सलवार पहने हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...