इटावा औरैया, जनवरी 3 -- पूर्णिमा व नववर्ष के उपलक्ष में भजन संध्या का आयोजन किया गया। महिला श्रद्धालुओं ने भजन से पहले संगीतमय सुंदरकांड भी किया। आध्यात्मिक कार्यक्रम में भक्ति की ऐसी रसधार बही कि श्रद्धालु देवी गीतों और भजनों पर झूमने को मजबूर हो गए। श्यामल सेवा समिति की ओर से हुये कार्यक्रम में अध्यक्ष श्यामला पांडे ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। प्रीति शर्मा, स्नेह लता पांडे, नेहा, माला दुबे, रमा दुबे, अंजन गुप्ता, संध्या, प्रतिमा रंजन, प्रेमलता, पिंकी त्रिपाठी और संध्या दीक्षित।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.