इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता नरेंद्र जाटव को बहुजन समाज पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मुख्य जोन प्रभारी कानपुर मंडल गयाचरण दिनकर, भीमराव अंबेडकर पूर्व एमएलसी, संजय गौतम व बौद्ध प्रिय गौतम की सहमति से की गई है। नरेंद्र जाटव लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने संगठन में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष तथा नगर कोषाध्यक्ष जैसे दायित्व निभाये हैं। जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर नरेंद्र जाटव ने कचहरी चौराहा स्थित बुद्ध विहार पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर जितेंद्र ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.