इटावा औरैया, जनवरी 16 -- एसआईआर के कामकाज इन दिनों तेजी से किए जा रहे हैं। एक ओर नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस दिए जा रहे है तो दूसरी ओर मतदाता बनने के लिए लोग फार्म 6 जमा कर रहे हैं, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। 11 जनवरी के बाद से फार्म 6 जमा करने के काम में तेजी आई है और अब तक लगभग 21000 फार्म 6 जमा किए जा सके चुके हैं। इस बीच नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस भी दिए जा रहे हैं । उनका जवाब लिया जाएगा और 7 दिन में मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा। तीन विधानसभा क्षेत्र में 1437 बीएलओ नोटिस वितरण के काम में लगे हुए हैं । निर्वाचन कार्यालय की ओर से इन बीएलओ को नोटिस दिए जा चुके हैं और अब बीएलओ इस नोटिस कसे संबंधित मतदाता तक पहुंचा रहे हैं। बीएलओ ही मतदाताओं से नोटिस का जबाव भी लेंगे। इसमें निर्वाचन आयोग से निर्धारित विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.