इटावा औरैया, फरवरी 10 -- इटावा, संवाददाता। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से नकल विहीन कराई जाए। पिछले साल परीक्षा के दौरान जो भी गलतियां हुई थी वे गलतियां इस साल नहीं होने पाए। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में डीएम ने कहा कि सभी जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा पर पूरी नजर रखें। परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च चलेंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष का कैमरा व रिकॉर्डर चालू रहना चाहिए। किसी भी बालिका परीक्षार्थी की तलाशी पुरुष शिक्षक नहीं लेंगे। सभी प्रश्न पत्र स्ट्रांग रूम में रखे जायेंगे, जिसमें चार डबललाक अलमारी होंगी। इसकी चाबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के पास होगी। किसी कारणवश यदि दुबारा परीक्षा कराने की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसके लिए चौथी डबललाक अलमारी मे...