इटावा औरैया, मार्च 23 -- लाइनपार क्षेत्र में भरथना चौराहे के पास एक नया फीडर बनाया गया है। इससे इस क्षेत्र में निर्वाध रूप से बिजली सप्लाई होगी और बार-बार की ट्रिपिंग से छुटकारा मिल जाएगा। इस नये फीडर लगभग 1100 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उपखंड अधिकारी गगन अग्निहोत्री ने इस फीडर को ऊर्जीकृत किया। इस मौके पर जूनियर इंजीनियर व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा । उन्होंने बताया कि अशोकनगर फीडर को इससे अलग किया गया है और अब इस नए फीडर से पांच मोहल्ले के 1100 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। गर्मी बरसात के दिनों में भी उन्हें बिना रुकावट बिजली मिलती रहेगी। बार बार फाल्ट भी नहीं होंगे और ओवरलोडिंग से बचेंगे। उन्होेन बताया कि बिजनेस प्लान में यह कार्य कराया गया है ताकि उपभोक्ताओं को बार बार बिजली की आवाजाही से परेशान नहीं होना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.