इटावा औरैया, दिसम्बर 29 -- चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर राहिन निवासी ओमशरण ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि अशोक कुमार यादव, इन्द्रपाल सिंह यादव निवासी मोहनपुर राहिन, राजीव कुमार निवासी एकता कॉलोनी पक्का बाग तथा रहीश पाल निवासी आजाद नगर गोला बाजार मैनपुरी ने गांव की भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार किए। आरोप है कि सरकारी अभिलेखों में फर्जी कागजों के आधार पर चकबंदी से संबंधित आदेश का दुरुपयोग करते हुए जमीन अपने नाम दर्ज करा ली गई। वर्ष 2003 में धारा 12 के तहत हुए एक आदेश का हवाला देकर चक संख्या 295 की भूमि पर पहले राधेश्याम का नाम खारिज कराया गया और कथित बैनामा संख्या 7 अप्रैल 2003 के आधार पर इन्द्रपाल सिंह के नाम दर्ज करा लिया गया, जबकि उपनिबंधक कार्यालय में ऐसा कोई वैध बैनामा हुआ ही नहीं। बाद में इन्द्रपाल ने अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.