इटावा औरैया, जनवरी 23 -- रामजनकी मंदिर में रामलला के अयोध्या में विराजमान होने की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार शुक्ला वं व्यवस्थापक विजय कुमार तिवारी के संयोजन में पूरे मंदिर परिसर में करीब 2100 घी के दीपक जलाए गए मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया इंद्रपाल सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार तथा ग्राम प्रधान महेवा कुमुद सिंह वं सचिव अजय कुमार की देखरेख में मंदिर परिसर सहित पूरे बाजार की जिसमें बहेड़ा मार्ग ,अहेरीपुर मार्ग ,सब्जी मंडी ,अस्पताल ,पशु अस्पताल आदि की साफ सफाई कराई गई। शाम की आरती भव्य रूप से आयोजित हुई इसके पूर्व सुखदेवी कन्या स्कूल की छात्राओं ने भव्य रंगोली बनाई। कार्यक्रम के दौरान मीनाक्षी चौहान, पीयूष दुबे, रवि दुबे, शान्तिस्वरुप राजपूत, अनिल बाथम, पंकज पाल,कल्लू भदौरिया,दीपक गुप्ता, गगन पोरवाल , म...