इटावा औरैया, मार्च 12 -- प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जन्मोत्सव पर गुरुवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव पंडाल से हुई, जिसका शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भगवान की प्रथम आरती उतारकर किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंत में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में जैन समाज के श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा के सबसे आगे अहिंसा का प्रतीक जैन ध्वज लहराता हुआ चल रहा था। इसके पीछे 15 शाही बग्गियां, इंद्र का स्वरूप, दो ऐरावत हाथी, ढोल-नगाड़े और बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति भाव से चलते हुए भगवान ऋषभदेव के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा में सुसज्जित नवीन रथ पर शिवकांत जैन के साथ आराध्य, अनाकुल ...