इटावा औरैया, जनवरी 9 -- कई दिनों बाद शुक्रवार को अच्छी धूप निकली तो कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिली। हालांकि न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा लेकिन दोपहर में धूप के कारण तापमान 15 से 16 डिग्री तक पहुंच गया, जिसके चलते सर्दी से राहत महसूस हुई। शाम होते ही एक बार फिर सर्दी के तेवर तीखे हो गए जिससे परेशानी बढ़ गई। सर्द हवा भी लगातार चलती रही। शुक्रवार की सुबह भी पिछले दिनों की तरह कोहरा छाया हुआ था सुबह 6 बजे तो कोहरा काफी घना था, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे कोहरा कम हुआ और सुबह 10 बजे हल्की धूप निकल आई। दोपहर में धूप में तेजी आई और इसके कारण सर्दी से राहत भी मिली। शहर में ही तमाम स्थानों पर लोग धूप में बैठे हुए दिखाई दिए ताकि सर्दी से बच सके। सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग धूप में ही बैठे रहे, लेकिन शाम होते ही एक बार फिर सर्दी बढ़ गई। सुबह की तरह ...