इटावा औरैया, फरवरी 28 -- क्षेत्र के मल्होसी गांव निवासी राधा देवी पत्नी रमाकांत ने तीन लोगों पर मारपीट व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 26 फरवरी को भोले बाबा मंदिर पर कीर्तन के दौरान पुरानी रंजिश में योगेंद्र, ऋषभ और अवनीश ने पहले उसके पति के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। बाद में आरोपी घर पहुंच गए और उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि ऋषभ ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...