इटावा औरैया, मार्च 2 -- लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली में सोमवार सुबह करीब 10 बजे पानी भरने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। बंटू राठौर और उसके छोटे भाई शीलू के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर शीलू घर से निकलकर गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया। पास में ईंट पाथ रहे मजदूरों ने युवक को फंदे पर लटका देखा तो नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे बेहोशी की हालत में 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.