इटावा औरैया, मार्च 20 -- मानसिक रोग विभाग में भर्ती असहाय महिला से दुष्कर्म पीड़िता व आरोपी दोनों का डीएनए परीक्षण कराया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना पुलिस सत्यापन संविदा पर कर्मचारियों की तैनाती को लेकर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया बयान में कहा कि बिना किसी जांच-पड़ताल और पुलिस सत्यापन के संविदा पर नियुक्तियां इस प्रकार की घटनाओं को जन्म देती हैं। उन्होंने जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने की बात कही। बता दें कि मानसिक रोग विभाग में 14 जून 2025 को करीब 38 वर्षीय अज्ञात महिला को भर्ती कराया गया था। महिला बोलने, सुनने और समझने में अक्षम है और लंबे समय से उपचाराधीन थी। 17 मार्च को जांच के दौरान उसके करीब पांच माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.