इटावा औरैया, जनवरी 6 -- वैदपुरा थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति उत्पीड़न व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि ग्राम रजमऊ निवासी धीरज करीब पांच माह से गायब है। मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर विधिवत मुनादी कराते हुए मुख्य द्वार और गांव के चौराहे पर भगोड़ा नोटिस चस्पा किया। पुलिस वाहन के लाउडस्पीकर से गांव में मुनादी भी कराई गई। कार्रवाई कोर्ट से जारी वारंट धारा 84 के तहत की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...