इटावा में दुकान पर धावा बोलकर 4300 रुपये लूटे, विरोध पर चाकू से हमला
इटावा औरैया, मार्च 5 -- बलरई थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दलेल में दबंगों ने एक दुकान पर धावा बोलकर लूटपाट और मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर एक कारीगर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत करीब 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गढ़ी दलेल निवासी राजेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कृष्णा उर्फ बऊआ निवासी कटारी थाना जसवंतनगर और राज धाकरे निवासी गढ़ी दलेल अपने करीब 15 साथियों के साथ तीन वाहनों में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे। सभी ने राजेन्द्र सिंह को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए गल्ले में रखे करीब 4300 रुपये जबरन निकाल लिए। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान कृष्णा उर्फ बऊआ ने चाकू स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.