इटावा औरैया, मार्च 3 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर उझियानी गांव के पास मंगलवार सुबह दिल्ली से कानपुर जा रही एक स्लीपर बस उझियानी बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। दिल्ली के कापासेड़ा कानपुर जा रही बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। सुबह के समय उझियानी गांव के सामने बाईपास पर पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। बस के पलटते ही अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जबकि कुछ ने हिम्मत दिखाते हुए लोहे के एंगल से खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.