इटावा औरैया, दिसम्बर 7 -- कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा में शनिवार की रात दावत में गए परिवार के घर को निशाना बनाकर चोरों ने नकदी और सोने की अंगूठी पार कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गिरधारीपुरा निवासी मनोज कुमार किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है। शनिवार शाम वह अपने परिवार के साथ एक दावत में शामिल होने गया था। देर रात जब वह घर लौटे तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था। मनोज कुमार ने बताया कि सामान की जांच करने पर ड्रम में रखी सोने की अंगूठी और करीब दस हजार रुपये नकद गायब मिले। चोर छत के रास्ते नीचे उतरकर कमरे में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। चोरी का पता चलते ही उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.