इटावा औरैया, जनवरी 29 -- ग्राम नसीरपुर बोझा निवासी सुशीला देवी ने बताया कि उसका दामाद और उसका एक मित्र लंबे समय से उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न कर रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। बुधवार रात जब वह अपने पुत्र के साथ घर में सो रही थी, तभी आरोप है कि दामाद ने अपने दोस्त समेत चार-पांच लोगों के साथ मिलकर घर में आग लगा दी। आग लगते देख महिला ने बेटे संग भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक गृहस्थी और एक बाइक जल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...