इटावा औरैया, जनवरी 6 -- चौबिया थाना क्षेत्र के नीवारी गांव निवासी रिंकी देवी पत्नी रजनीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे उसका बेटा शिवम कुमार घर के दरवाजे पर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान संजू, राहुल, सचिन और रीना देवी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे व लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। बचाव में आए ससुर नेत्रपाल सिंह को भी आरोपियों ने पीट दिया। घटना में शिवम के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि नेत्रपाल भी घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.